in

वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव पर अस्पतालों में फल वितरण, भाजपा नेता सुनील कुमार सीरवी ने मरीजों संग मनाया सेवा दिवस

बगड़ी नगर से मो.आरिफ गौरी की रिपोर्ट।

सोजत/बगड़ी। वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करते हुए अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया।

भाजपा युवा नेता सुनील कुमार सीरवी के सानिध्य में सोजत तहसील के बगड़ी नगर स्तिथ सरकारी हॉस्पिटल तथा बिश्नोई साहब के हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों व उनके अटेंडरों को फल वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर वसुंधरा राजे के जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजे का राजनीतिक जीवन जनसेवा और विकास कार्यों के लिए समर्पित रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर किशनलाल सोनी, गुमानमल सैणचा, नरेश सोनी, युधिष्ठिर शर्मा, राकेश पंचारिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उम्मेद मिल हाउसिंग सोसाइटी में योग और ज़ुम्बा से मनाया महिला दिवस