in

नई दिल्ली में समाज सेविका कल्पना सोनी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला “नारी शक्ति सम्मान”।

स्वर्णकार समाज की गौरव व समाज सेविका कल्पना सोनी श्रीगंगानगर को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में अंबेडकर ग्लोबल फाउंडेशन द्वारा समाज सेविका कल्पना सोनी को नारी शक्ति सम्मान 2026 से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें समाज सेवा , महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद लोगों की निरंतर सहायता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। कल्पना सोनी लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई है। वे विशेष रूप से महिलाओं के उत्थान , गरीब व जरूरतमंद परिवारों की मदद तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है।

उनके द्बारा किए जा रहे सेवा कार्यों ने समाज में एक नई प्रेरणा पैदा की है। एवं देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कल्पना सोनी को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।

कल्पना सोनी को देश की राजधानी नई दिल्ली में सम्मानित होने पर पुरे राजस्थान स्वर्णकार समाज में छाई खुशी की लहर। एवं कल्पना सोनी ने श्रीगंगानगर का नाम पुरे राजस्थान में रोशन किया। एवं समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री व श्रीं मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज पाली जिला मीडिया प्रभारी व भारतीय रेलवे उपभोक्ता संरक्षण सलाहकार फोरम जोधपुर संभाग उपाध्यक्ष डॉ. महेश सोनी सोजत सिटी ने भी कल्पना सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वसुंधरा राजे के जन्मोत्सव पर अस्पतालों में फल वितरण, भाजपा नेता सुनील कुमार सीरवी ने मरीजों संग मनाया सेवा दिवस

नाथद्वारा में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।