in

नाथद्वारा में जोधपुर के ज्वेलरी व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका।

राजसमंद/नाथद्वारा। शहर के बोहरा पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक फ्लैट में जोधपुर निवासी सोने-चांदी के व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जोधपुर जिले के बिलाड़ा निवासी दिनेश टांक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दिनेश टांक का शव बोहरा पेट्रोल पंप के पीछे एक गली में स्थित सेकंड फ्लोर फ्लैट से बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही डीएसपी शिप्रा राजावत भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू करवाई।

बताया जा रहा है कि दिनेश टांक पिछले दो दिनों से नाथद्वारा में बकाया चांदी के रुपये लेने आए हुए थे और एक ज्वेलरी व्यापारी दंपती के घर ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक के भांजे ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। भांजे का कहना है कि उनके मामा आत्महत्या नहीं कर सकते। मौत से पहले उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया था।

घटना की जानकारी मिलते ही टांक समाज में भारी रोष फैल गया और लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। प्रारंभिक जांच में चांदी के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई दिल्ली में समाज सेविका कल्पना सोनी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला “नारी शक्ति सम्मान”।

विश्व क्रिकेट पर भारत की बादशाहत कायम, लगातार दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप- टी20 विश्वकप में टीम इंडिया का धमाकेदार जलवा।