सोजत। भारतीय जनता पार्टी सोजत मंडल में मंडल अध्यक्ष कीर्ति तंवर के सानिध्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक विकास एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण पर विभिन्न सत्र आयोजित हुए।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में वैचारिक अधिष्ठान, कार्य पद्धति, सोशल मीडिया, नमो ऐप, एआई तथा कार्य विस्तार की पद्धति पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं द्वितीय दिवस में इतिहास एवं विकास, केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां और उनका क्रियान्वयन, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, टिफिन बैठक तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें संगठन से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को तराशने की प्रक्रिया है—“जो सीखता है वही बढ़ता है, और जो सीखना बंद कर देता है, वह आगे बढ़ना भी बंद कर देता है।” उन्होंने व्यक्ति निर्माण को संगठन निर्माण की आधारशिला बताते हुए इस अभियान को संगठन सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन भाजपा की कार्यसंस्कृति की नींव है। उन्होंने प्रशिक्षण को केवल जानकारी का माध्यम नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण व राष्ट्रहित की भावना प्रबल होगी।

जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने विश्वास जताया कि यह प्रशिक्षण महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय एवं प्रभावी बनाएगा।
कार्यशाला को उदयपुर संभाग के जिला प्रभारी जुगल किशोर निकुम, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, जोधपुर महापौर वनिता सेठ, आनंद भाटी, जिला महामंत्री दिग्विजय सिंह राठौड़, पूर्व महामंत्री मोहन जाट, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा एवं प्रफुल ओझा ने भी संबोधित किया।
सत्र अध्यक्ष के रूप में सुरता राम देवासी, मांगीलाल चौहान, ईश्वर सिंह नादावत, हेमलता चौधरी, पूर्णिमा सोनी और दीपिका शर्मा ने जिम्मेदारी निभाई। कार्यशाला का सफल संचालन मंडल प्रशिक्षण संयोजक हीरालाल कांठेर ने किया, जबकि सह संयोजक गुणवती मेहता एवं दीपक पंवार ने दोनों सत्रों में स्वागत भाषण दिया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जिला उपाध्यक्ष श्याम गहलोत, नरपत राज सोलंकी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र किसान, नरपत सिंह सोढा, रामगोपाल गहलोत, जोगेश कुमार जोशी, राकेश खींची, गोपीकिशन राठौड़, तरुण सोलंकी, प्रशांत टांक, जितेंद्र व्यास सहित मंडल की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


