in

सोजत/धाकड़ी: मिठानिया बेरा में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, खून से लथपथ मिला शव।

धाकड़ी से इस्माईल खान छिपा की रिपोर्ट।

सोजत/धाकड़ी। ग्राम पंचायत धाकड़ी के मिठानिया बेरा में मंगलवार शाम करीब 5 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 50 वर्षीय व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की खबर सामने आई। मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र हीराराम भायल चौधरी के रूप में हुई है, जो धाकड़ी गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित मिठानिया बेरा में मिला।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर शव मिला, उस जमीन का कुछ हिस्सा मृतक के नाम भी बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर शिवपुरा (सोजत) पुलिस और पुलिस उप अधीक्षक सोजत तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

घटना के बाद गांव में भारी भीड़ जमा हो गई और लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जयपुर से हज यात्रियों की पहली उड़ान रवाना, 428 जायरीन हुए रवाना।