in

जनसेवा की मिसाल: भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न संस्थानों को भेंट की व्हीलचेयर।

सोजत। राजकीय चिकित्सालय सोजत में जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। गौभक्त भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित (निवासी रामसानी बाला, हाल मैसूर) ने अपने परिजनों की पुण्य स्मृति में विभिन्न संस्थानों को व्हीलचेयर भेंट कर सराहनीय कार्य किया।

उन्होंने राजकीय जिला अस्पताल सोजत को 2 व्हीलचेयर, सक्षम सेवा केंद्र सोजत-पाली को 2 व्हीलचेयर तथा रेलवे स्टेशन सोजत रोड व मारवाड़ जंक्शन पर भी 2-2 व्हीलचेयर भेंट की। इस पहल से मरीजों, दिव्यांगजनों एवं यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. राजेश गुप्ता, संदीप सैनी, शानू सिंह, कुलदीप चांवरिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने भामाशाह भारत सिंह राजपुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव और समाज के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की।

इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता का संदेश देते हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, सुपरवाइजर व प्रगणकों को दी गई विशेष ट्रेनिंग।

सोजत में माली समाज का ऐतिहासिक सामुहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़ें विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।