in

सोजत के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना।

सोजत। जिला कलेक्टर पाली के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समसा पाली एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सोजत के आदेश की पालना में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय मोहम्मद रफ़ीक़ ने सोजत स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय (टाइप-वन) का औचक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ छात्राओं के लिए उपलब्ध भोजन और आवास व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। मोहम्मद रफ़ीक़ ने विद्यालय में रखे आवश्यक दस्तावेजों और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने हॉस्टल में रह रही बालिकाओं से संवाद कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं एवं विभिन्न छात्र कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त की। छात्राओं ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रतिभा कुलहरि सहित स्टाफ सदस्य गुड़िया, भावना चारण, मंजू चौधरी, मथुरा चौधरी और भंवरलाल से उनके-अपने प्रभार से संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई।

 

निरीक्षण के अंत में मोहम्मद रफ़ीक़ ने संस्था प्रधान एवं समस्त स्टाफ की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं छात्र हित में कार्य करते रहने के निर्देश दिए।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वरिष्ठ समाजसेवी नियामत खान पठान ‘बाबा रामदेव राज्य स्तरीय पुरस्कार’ से होंगे सम्मानित