in

सोजत: पेयजल समस्याओं पर विधायक शोभा चौहान सख्त, व्यवस्थाओ का लिया जायजा दिये आवश्यक निर्देश।

सोजत। विधायक श्रीमती शोभा चौहान ने शुक्रवार को शहर के वार्ड संख्या 29 में पहुंचकर अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्र की पेयजल समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

वार्ड पार्षद जोगेश कुमार जोशी (लक्की) ने विधायक को वार्डवासियों की पेयजल संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वार्ड के अंतिम छोर पर स्थित होने के कारण यहां लंबे समय से पानी की आपूर्ति प्रभावित रहती है। पुरानी एवं छोटी पाइपलाइन होने से कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता तथा जहां पानी पहुंचता भी है, वहां दबाव बेहद कम रहता है।

समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक शोभा चौहान ने जलदाय विभाग के एईएन मोनू मीणा से मौके पर ही चर्चा की और निर्देश दिए कि वार्ड में नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

विधायक ने वार्ड में लंबित नई पाइपलाइन के कार्य को शीघ्र शुरू करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई पाइपलाइन बिछने से जलापूर्ति का दबाव बढ़ेगा और हर घर तक सुचारू रूप से पानी पहुंच सकेगा।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद जोगेश जोशी (लक्की), भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार,मण्डल उपाध्यक्ष जितेंद्र व्यास, जुगलकिशोर दवे, रणजीत सिंह, संतोष सिंह, जितेंद्र सांखला, रतन बंजारा,भरत सोलंकी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘पानी वाले बाबा’ का वीडियो हुआ वायरल, समाजसेवा की मिसाल बने 77 वर्षीय थानाराम जी।

लाणेरा हत्याकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह।