in

लोकतंत्र रक्षा के संकल्प के साथ ABVP सोजत ने निकाली विशाल मशाल यात्रा

सोजत।भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार शाम को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), सोजत इकाई द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जनजागरण एवं लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में विशाल मशाल यात्रा का आयोजन किया गया।

मशाल यात्रा का शुभारंभ चारभुज मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार से होकर राजपोल गेट से उपखंड कार्यालय (SDM कार्यालय) तक पहुँची। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा एवं नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर लोकतंत्र, संविधान एवं नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और नागरिक अधिकारों के महत्व को समझने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि युवाओं का दायित्व है कि वे लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें और संविधान की गरिमा तथा नागरिक स्वतंत्रताओं के संरक्षण के लिए सदैव सजग रहें।

मशाल यात्रा के समापन पर लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया गया। परिषद ने लोकतंत्र की रक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष एव पूर्व विभाग संयोजक श्री उगमराज जी सांखला ABVP पाली विभाग संयोजक श्री अभिषेक जी मेवाड़ा, विभाग छात्रा सह प्रमुख सुश्री कोशल्या जी बरबड़, जिला संयोजक श्री हितेश जी राठौड़, प्रदेश सोशल मीडिया टीम सदस्य श्री निखिल मेवाड़ा सोजत भाग संयोजक श्री हितेश जी सोलंकी, नगर SFS संयोजक श्री राहुल जी राजपुरोहित, एव अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोहर्रम पर या हुसैन की सदाओं से गूंजा सोजत, अखाड़ों के युवाओं ने दिखाए रोमांचक करतब।

सोजत: दो मण हलीम की शिर्नी का वितरण, इमाम हुसैन की याद में मांगी अमन-चैन की दुआ।