in

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने मस्तान बाबा दरगाह पर की अमन-चैन की दुआ, निकाय व पंचायत चुनाव में जीत का भरा दम

पाली। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और पाली जिला प्रभारी मोहम्मद साबिर कुरेशी के पाली प्रवास के दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मस्तान बाबा दरगाह पर चादर व फूल पेश कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की।

दरगाह जियारत के बाद आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जोधपुर संभाग प्रभारी जहीर मकरानी, प्रदेश प्रवक्ता व पाली जिला प्रभारी मोहम्मद साबिर कुरेशी, और प्रदेश प्रवक्ता व जोधपुर प्रभारी यासीन छिपा का भव्य स्वागत किया गया। पाली जिला संयोजक पीर मोहम्मद कंटालिया, सहसंयोजक सलीम घोसी, शेरू दातार और डॉ. अब्दुल गफ्फार शेख ने सभी अतिथि पदाधिकारियों को साफा पहनाकर और माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया।

चुनावी तैयारियों पर दिया जोर

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

“आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में अल्पसंख्यक मोर्चा पूरी ताकत के साथ अपनी भागीदारी निभाएगा। हमारा मुख्य लक्ष्य धरातल पर मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाना है।”

मोर्चा प्रदेश नेतृत्व

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष अजीज कोहिनूर, पपसा सिलावट, लियाकत अजमेरी, नौशाद केजीएन, महमूद कबाड़ी, मोहब्बत अब्बासी, जावेद भास्कर, सिरोही जिला महामंत्री मोहम्मद हबीब, जिला मंत्री इमामुद्दीन मॉयल, जिला उपाध्यक्ष हनीफ बेलीम, मंडल अध्यक्ष लतीफ खान उपस्थित रहे। इसके साथ ही सोजत से मोहम्मद सलीम काजी, मोहम्मद अयूब छिपा, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद हनीफ सिलावट, हनीफ घोसी सहित बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय मजदूर संघ की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित, स्थापना दिवस और कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

सोजत में अमर शहीद श्री मंगल पाण्डे की 199वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश।