पाली | 20 जुलाई हज यात्रा 2027 (1448 हिजरी) की राह देख रहे ज़ायरीन के लिए एक अच्छी खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब इच्छुक आज़मीन 24 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

हज ट्रेनर आमीन अली रंगरेज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर लें, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ने या किसी तकनीकी खराबी के कारण कोई असुविधा न हो।
30 जुलाई को डिजिटल लॉटरी और 10 अगस्त तक जमा होगी राशि
रंगरेज ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी 30 जुलाई 2026 को डिजिटल कुर्राह (लॉटरी) का आयोजन किया जाएगा। लॉटरी में जिन आज़मीनों का चयन होगा, उन्हें 10 अगस्त 2026 तक अपनी अग्रिम हज राशि जमा करवानी होगी।
मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
हज यात्रा के आवेदन और इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की सहायता या मार्गदर्शन के लिए स्थानीय स्तर पर वालंटियर्स के नंबर जारी किए गए हैं। इच्छुक यात्री आमीन अली रंगरेज (मो. 9829091844) तथा अमजद अली जोया (मो. 9214433786) से सीधे संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।


