in

बगड़ी नगर शिविर में एसडीएम श्री रविप्रकाश ने की योजनाओं की समीक्षा, मानसून को लेकर जारी किए अलर्ट निर्देश।

सोजत। ग्राम पंचायत बगड़ी नगर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी (एसडीएम) सोजत श्री रविप्रकाश ने समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण सेवा शिविर की प्रगति का आकलन करते हुए आगामी फॉलो-अप शिविरों के सफल एवं प्रभावी संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही शिविर में प्राप्त होने वाले परिवादों का अधिकतम निस्तारण उसी दिन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके।

बैठक के बाद उपखंड अधिकारी ने बगड़ी नगर में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर में पहुंचे परिवादियों को विभिन्न प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक परिवादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उसका यथासंभव मौके पर ही समाधान किया जाए।

इस दौरान मानसून की शुरुआत को देखते हुए एसडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को अगले आदेश तक अपने मुख्यालय पर ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूर्व निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप पूरी तैयारी बनाए रखें।

एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की कि मानसून के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों एवं तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों की पालना करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत क्षेत्र मे मेहरबान हुआ मानसून: सोजत में रातभर बरसी रिमझिम, अब झमाझम बारिश का इंतजार।

पाली में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत।