in , ,

पाली में अभिनेता रजा मुराद के मौत की अफवाह पर बवाल, FIR दर्ज कराने की मांग।

पाली। प्रसिद्ध अभिनेता रजा मुराद की मौत की झूठी खबर सोशल मीडिया पर फैलने से शहर में आक्रोश फैल गया।

स्थानीय निवासी व रजा मुराद फैंस क्लब के संचालक कलीम अख्तर ने कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

कलीम ने बताया कि 20 अगस्त 2025 को फेसबुक पर T.S.S. राणा नामक आईडी से यह फर्जी पोस्ट डाली गई, जिससे उनके साथ-साथ हजारों प्रशंसक गहरे सदमे में आ गए। इसके बाद कलीम ने खुद रजा मुराद से संपर्क कर पुष्टि की, जिस पर अभिनेता ने बताया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और यह खबर झूठी है।

कलीम ने पुलिस से मांग की है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोक सके और किसी की प्रतिष्ठा व भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जोधपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ने मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस,क्षेत्र के फोटोग्राफरो का हुआ सम्मान।

दलित महिला हत्या प्रकरण: 4 साल बाद न्यायालय ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, पुनः अनुसंधान के आदेश