पाली/शिवगंज, 25 अगस्त – शिवगंज और सुमेरपुर को जोड़ने वाली रपट पर भारी बारिश के कारण पानी के तेज बहाव में एक जीप बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद जीप में सवार एक महिला और एक पुरुष को सुरक्षित बाहर निकाला।
https://www.instagram.com/reel/DNyYcAQZMCn/?igsh=MXZ3OW10NW50aWNzZQ==
बताया जा रहा है कि जीप रपट पार करने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि जीप अनियंत्रित होकर बहने लगी। जीप में सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान शिवगंज यातायात व्यवस्थापक भूराराम मीणा, आरिफ भाई छिपा, यामीन छिपा, और जिलानी मुस्लिम युवा कमेटी का विशेष सहयोग रहा। सभी के सामूहिक प्रयासों से दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।


