मारवाड़ जंक्शन/पाली – ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एम.के. पठान प्रदेश महासचिव जाहिद गौरी, डॉक्टर अब्दुल रऊफ तोहिद कोटा, हाज़ी मोहम्मद इबराहीम ख़ान सिलावट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अब्दुल रज़ाक चढ़वा संरक्षक, इंसाफ अली घोसी जिलाध्यक्ष पाली के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों और प्रदेश स्तर पर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
प्रदेश अध्यक्ष ने सुरेश पंवार को प्रदेश मीडिया प्रभारी, नज़ीर अहमद कुरैशी और इस्माइल ख़ान छीपा एडवोकेट को प्रदेश संगठन सचिव, देवीलाल गुर्जर एवं फ़िरोज़ ख़ान राणावास को प्रदेश महासचिव, नदीम बख्श को जिलाध्यक्ष जोधपुर, मुबारक ख़ान खोखर को जिलाध्यक्ष जालौर, क़ुतुबुद्दीन लोसल को जिलाध्यक्ष सीकर, रफ़ीक़ चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष, आमीन अली रंगरेज़ को प्रदेश सहायक प्रवक्ता, कालू ख़ान मोयला को प्रदेश सचिव, अकरम खान, सोजत, मेहराज अली चूड़िघर (पाली), अल्लारख ख़ान पठान (देसूरी), रफ़ीक़ मोहम्मद कंटालिया (जिला उपाध्यक्ष पाली), ग़फ़्फ़ार ख़ान धामली, सत्तार ख़ान कंटालिया (जिला महासचिव पाली), भूराराम गुर्जर (जिला संयुक्त सचिव पाली), मोहम्मद अयूब (जिला संगठन सचिव पाली), इन्दर चंद अरोड़ा (जिला सलाहकार), मूर्तजा कुरैशी एडवोकेट (जिलाध्यक्ष ब्यावर), नबी बक्स (जिला महासचिव जालोर), हुसैन ख़ान पिरों की झाल सांचौर (जिला उपाध्यक्ष जालोर), दुर्गाराम परिहार (जिला महासचिव जोधपुर) और मोहम्मद उस्मान पठान (जिला उपाध्यक्ष जोधपुर) को नियुक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द अपनी जिला कार्यकारिणी तैयार कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे ईमानदारी और निष्ठा के साथ न्याय से वंचित लोगों के लिए खड़े रहकर संगठन को मज़बूत बनाएंगे।


