in

पाली में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का भव्य शुभारंभ,सत्रारंभ वाकपीठ का भी हुआ आयोजन।

पाली। पाली जिले के मंडिया ग्राम स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार, 25 अगस्त 2025 को नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का शुभारंभ गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर पाली ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय सत्रारंभ वाकपीठ का आयोजन भी किया गया, जिसमें क्षेत्र के राजकीय व निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रतिभागियों को शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं नए सत्र की योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

अधिकारियों के उद्बोधन

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कर्मचंदानी ने कहा,

“विद्यालय केवल ज्ञान का मंदिर नहीं, बल्कि भविष्य निर्माण की प्रयोगशाला हैं।”

 

उप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्री प्रवीण जांगीड़ ने शैक्षिक नवाचारों, गुणवत्ता उन्नयन और छात्र-केंद्रित योजनाओं की जानकारी साझा की।

उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) श्री बलवीर सिंह राणावत ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद को अनिवार्य बताया।

यू.सी.ई.ई.ओ. श्रीमती सुनिता जॉनवाल ने निजी विद्यालयों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए समाधान हेतु सुझाव दिए।

वाकपीठ पदाधिकारी व प्रतिनिधि

वाकपीठ के अध्यक्ष श्री जब्बर सिंह, सचिव मादाराम पंवार, उपाध्यक्ष अकरम खान (निजी विद्यालय प्रतिनिधि), नितेश श्रीकृष्ण (राजकीय विद्यालय प्रतिनिधि), प्रधानाध्यापक श्री देवी सिंह जी, स्कूल शिक्षा परिवार के अध्यक्ष श्री राम सिंह गोहिल, जावेद मोदी, अय्यूब खान सहित कई गणमान्य शिक्षा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु व संकल्प

कार्यक्रम में आपसी संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान के माध्यम से विद्यालयी वातावरण को अधिक सशक्त बनाने, संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा को समाज से जोड़ने के ठोस संकल्प लिए गए।

 

मंच संचालन व आगामी आयोजन

मंच संचालन श्री रामदयाल जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम का दूसरा दिन 26 अगस्त को आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां वाकपीठ समिति द्वारा की जा रही हैं।

“शमा-ए-इल्म से रौशन हर एक चमन हो, तालीम से सजे जहाँ, ऐसा वतन हो।”

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी सचिव ने वक्फ़ बौर्ड चैयरमेन व पूर्व विधायक लोढ़ा से की मुलाकात

ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई