पाली के इन्दा कॉलोनी में बुधवार को स्वाध्याय लाईब्रेरी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर संत सुरजनदास महाराज बडा रामद्वारा खेडापा ने अपने प्रवचन में कहा कि “स्वयं का आत्म निरीक्षण, आत्मचिंतन और अपने विचारों को गहराई से समझना ही स्वाध्याय है।” उन्होंने कहा कि स्वाध्याय से न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि जीवन का उद्देश्य भी प्राप्त किया जा सकता है।

अतिथियों ने रखे विचार
पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा कि स्वाध्याय जीवन-निर्माण, व्यक्तिगत सुधार और आध्यात्मिक प्रगति में अहम भूमिका निभाता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने शिक्षा को प्रगति की राह दिखाने वाला मार्ग बताया।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री जितेन्द्रसिंह राठौड़ बुडकिया, मेहन्दी उद्यमी महेश गहलोत सोजत, डॉ. विकास गहलोत, बांता सरपंच कालुराम चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता शंकरलाल गहलोत, अधिवक्ता देवेन्द्र गहलोत सहित कई गणमान्य लोगों ने विद्यार्थियों को स्वाध्याय और कैरियर निर्माण संबंधी सुझाव दिए।
आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाईब्रेरी
लाईब्रेरी की संचालिका श्रीमती नीलु गहलोत ने बताया कि यह लाईब्रेरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करती है।
गहलोत ने कहा कि भविष्य में संस्थान द्वारा कैरियर सेमिनार और विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
भक्तिमयी माहौल में सुंदरकांड पाठ
शुभारंभ अवसर पर श्रीराम सुंदर पाठ सेवा मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।
रामदरबार और प्रथम पुज्य श्री गणेश की सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
पं. प्रकाश जोशी, रमेश वैष्णव और वीरेन्द्रसिंह ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया, जिस पर श्रद्धालु नाचते-झूमते नजर आए और पूरा माहौल भक्तिरस में डूब गया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
संपत महाराज, मानवेन्द्रसिंह, मदन जांगिड, रणजीतसिंह, प्रदीप कच्छवाह, गिरधारीलाल देवड़ा, घीसुलाल ठेकेदार, दिनेश पंवार, मनोहर बालवंशी, कैलाश गहलोत, प्रतापचंद चौहान, शिक्षाविद जगदीश गहलोत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

