बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में दोनों ने मिलकर गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर कपल ने मीडिया को मिठाई भी बांटी और अपनी खुशी साझा की।
पिछले दिनों ऐसी अफवाहें तेज थीं कि सुनीता ने गोविंदा पर कथित अफेयर के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है।
हालांकि, सामने आई ताज़ा तस्वीरों ने साबित कर दिया कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है और वे साथ हैं।


