पाली। जिले को लंबे इंतजार के बाद नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। आईपीएस अधिकारी आदर्श सिंधु को पाली का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
वे वर्तमान में नई दिल्ली स्थित 12वीं बटालियन आरएसी में कमांडेंट पद पर कार्यरत थे। पाली की पूर्व एसपी पूजा अवाना के दिल्ली ट्रांसफर के बाद से यह पद रिक्त था। तब से एएसपी विपिन कुमार शर्मा को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
आदर्श सिंधु 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।


