पाली जिला मुख्यालय पर आज आगामी जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मोकै पर कमेटी द्वारा की जा रही तैयारियों को लेकर RJ22 News की टीम विशेष चर्चा के लिए नाडी मौहल्ला स्थित कार्यालय पर पहुंच कर हुज़ूर ए पाक की 1500वीं योमें पैदाइश पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर खास चर्चा कर जानकारी ली।
ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों को लेकर सीरतुन्नबी सदर हाजी मोहम्मद रफीक गोरी से चीफ एडिटर सैयद फैयाज बुखारी की खास चर्चा ।
सीरतुन्नबी सदर हाजी मोहम्मद रफीक गौरी व हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी से जानकारी हासिल कर मुस्लिम समाज को साया की जा रही है।
चीफ ब्यूरो मौहम्मद जाहिद गौरी की ईद मिलादुन्नबी पर खास कवरेज़ को मद्देनजर रखते हुए चीफ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी व कैमरा मैन मौहम्मद रिज़वान देवड़ा छीपा ने कवरेज़ कर बताया की सिरतुन्नबी कमेटी के तमाम अराकीन बहुत ही जोरों शोरों से तैयारीयों में जुटें हुए हैं। वही सदर गौरी ने बताया कि मुस्लिम समाज के सदर हकीम भाई व पुरी टीम आका ए नामदार मदीने के ताजदार हुजुर मौहम्मद मुस्तफा सल्ल0अलैय वसल्लम की शीरत ओर सुन्नतों पर अमल करतें हुए 1500वीं योमें पैदाइश शानदार तरीके में मनाने की तैयारियां कर रही है।कल शाम 8/30बजे गौरी साहब के निवास पर फिर एक अहम मिटीगं करके सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।सदर गौरी ने तमाम अहले मुस्लिम समाज से गुजारिश की है की आका की मिलाद पुरसुकून अंदाज़ में अमन और शांति के साथ मनाकर कमेटी को सहयोग करे।ओर हुजूर के सच्चे ओर पक्के आशिके रसूल होने का पैग़ाम दें।
*RJ22 न्यूज़ पाली
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****


