पाली: पाली जिला वूशु संघ द्वारा 2025 के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के वूशु खेल के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 4 अगस्त को अम्बेडकर सर्किल स्थित वूशु कार्यालय में आयोजित होगा।
वूशु संघ के अध्यक्ष नरेंद्र फुलवरिया ने बताया कि जो भी खिलाड़ी इस सम्मान समारोह में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। आवेदन करने के लिए खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड और वूशु खेल के राज्य या राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र की एक प्रतिलिपि जमा करनी होगी।
यह दस्तावेज पाली जिला वूशु केंद्र, हमजा जिम, अंबेडकर सर्किल में जिला संघ के सचिव मोहम्मद आसिफ के पास जमा किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, खिलाड़ी मोहम्मद आसिफ से 9928310456 पर संपर्क कर सकते हैं।


