in

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन आदिल ख़िलजी ने बढ़ाया पाली जिले का मान

*आदिल ख़िलजी का19अंडर स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन पाली को किया गौरवान्वित*


पाली जिला मुख्यालय पर स्थित बांगड़ स्कूल के छात्रों ने जिला स्तरीय 69वीं माध्यमिक विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता प्रर्क्षिषण में भाग लेकर प्रशुक्षकों द्वारा चयनित लिस्ट में स्थान बनाकर पाली शहर व बांगड़ स्कूल प्रशासन का नाम किया रोशन।
चयनित क्रिकेट सितारे मौहम्मद आदिल ख़िलजी S/0मौहम्मद इमरान खिलजी व मानव तुनगारियां S/0 रवि प्रकाश और दिलखुश S/0श्रवण राम को राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन कर आगामी 1/10/25 से 7/10/25 तक परबतसर डीडवाना कुचामन स्थित राॅयल सैनिक सिनियर सैकैन्डरी स्कूल प्रांगण में प्रशिक्षण शिविर व स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में भाग लेने के सम्बंधित डाक्यूमैंट ओर क्रिकेट बैट व किट सहित उपस्थित होने के आदेश होने से पाली जिले सहित आदिल ख़िलजी के परिजनों व निवास स्थल के आसपास के निवासियों में खुशी का माहौल है। स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होने की खबर ने क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।वही छात्र संगठनों ओर क्रिकेट प्रेमियों का बधाई व शुभकामनाएं देने के लिए तांता लगा हुआ है।


यह जानकारी देते हुए RJ22 News Pali Pali टीम के चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी को आदिल ख़िलजी के दादा उस्ताद हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी ने बताया की आदिल ख़िलजी का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होने से हमें बांगड स्कूल प्रशासन के गुरुजनों व स्कूल प्रशासन का गौरव बढ़ाया है। जिससे मुझे भी बेहद खुशी हुई है।आदिल जिले व प्रदेश का नाम रोशन करें। इससे बड़ी खुशी हमारे लिए किया होगी।
हम आदिल ख़िलजी सहित साथी खिलाड़ी मानव व दिलखुश के उज्जवल भविष्य की दुआएं करते हैं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दावत ए इस्लामी का 21 सितम्बर को महा रक्तदान शिविर आयोजित होगा

पाली में AIMIM को बड़ा झटका, भ्रष्टाचार के आरोप में पूरी ज़िला टीम का सामूहिक इस्तीफ़ा