in

अर्जुन तेंदुलकर का 26वां जन्मदिन, सगाई के बाद पहली बार मना रहे सेलिब्रेशन-जानिए अर्जुन कि कमाई क्या और कितनी है।

मुंबई। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और भारत के उभरते क्रिकेट स्टार अर्जुन तेंदुलकर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं। अर्जुन का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था। हाल ही में उन्होंने मुंबई के मशहूर कारोबारी परिवार की बेटी सानिया चंडोक से सगाई की थी। यह प्राइवेट इवेंट केवल परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुआ था।

क्रिकेट और कमाई

अर्जुन फिलहाल गोवा की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। उनकी कुल नेटवर्थ लगभग ₹22 करोड़ आंकी जाती है।

आईपीएल कमाई : मुंबई इंडियंस ने उन्हें पहली बार 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2022 में उनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया। अब तक वह सिर्फ आईपीएल से लगभग ₹1.4 करोड़ कमा चुके हैं।

घरेलू क्रिकेट : रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में खेलने से अर्जुन की सालाना कमाई करीब ₹10 लाख है।

उनकी सालाना आय लगभग ₹50 लाख है, जिसमें से 75-80% हिस्सा आईपीएल से आता है।

आलीशान लाइफस्टाइल

अर्जुन मुंबई के पॉश इलाके में अपने माता-पिता के साथ 6,000 वर्ग फुट के बंगले में रहते हैं। इस घर को सचिन तेंदुलकर ने 2007 में ₹39 करोड़ में खरीदा था और आज इसकी कीमत करीब ₹100 करोड़ हो चुकी है। इस आलीशान घर में मॉर्डन ड्रॉइंग रूम, भव्य डाइनिंग एरिया, सुंदर गार्डन और कई मंजिलें हैं।

सचिन तेंदुलकर के पास लंदन में भी एक घर है, जो लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के पास स्थित है। परिवार अक्सर यहां गर्मियों की छुट्टियां बिताता है। अर्जुन इसी घर के पास चल रही क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग भी करते हैं।

सगाई और करियर की नई ऊंचाइयों के बीच अर्जुन तेंदुलकर के लिए यह जन्मदिन बेहद खास माना जा रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वास्थ्य नायक डॉ. गणपत गहलोत के जन्मदिन पर हुआ सम्मान

पाली: अब रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी कुल्हड़ में चाय:रेल मंत्री बोले- पाली को रोल मॉडल बनाएंगे, दिल्ली के लिए जल्द चलेगी ट्रेन