in

मेरठ: 8 करोड़ का ‘विधायक’! हरियाणा से आया करोड़ों का भैंसा बना मेरठ मेले का आकर्षण।

मेरठ। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे कृषि मेले में इस बार चर्चा किसी स्टॉल या मशीन की नहीं, बल्कि एक खास भैंसे की हो रही है — जिसका नाम है ‘विधायक’। हरियाणा से आए इस भैंसे की कीमत 8 करोड़ रुपए आंकी गई है।

‘विधायक’ को हरियाणा के जाने-माने पशुपालक और पद्मश्री नरेंद्र सिंह लेकर आए हैं। बताया जाता है कि नरेंद्र सिंह हर साल इस भैंसे के सीमन (वीर्य) बेचकर करीब 40 से 50 लाख रुपए की कमाई करते हैं।

देशभर के किसान ‘विधायक’ के सीमन को नस्ल सुधार के लिए खरीदते हैं, क्योंकि इसकी नस्ल से जन्म लेने वाली भैंसें 21 किलो तक दूध देती हैं।

भैंसा ‘विधायक’ की देखरेख भी किसी वीआईपी से कम नहीं। उसे रोजाना हरे चारे के साथ काजू-बादाम और 10 लीटर दूध पिलाया जाता है। जिस जगह वह आराम करता है, वहां कूलर और एसी दोनों की व्यवस्था रहती है ताकि उसे गर्मी या उमस का एहसास न हो।

देशभर के कई पशु मेलों और प्रतियोगिताओं में ‘विधायक’ अब तक अनेक खिताब जीत चुका है और अपनी नस्ल में उत्कृष्ट माना जाता है। कृषि मेले में आए लोगों के लिए यह भैंसा आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है — लोग दूर-दूर से इसे देखने और इसके साथ फोटो खिंचवाने पहुंच रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली। अखण्ड सौभाग्य की कामना संग महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत, चांद देखकर किया पूजन।

गो कृपा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सोजत की श्री गोपाल गौशाला में संतों व अधिकारियों ने दी गौसेवा का संदेश