in ,

गो कृपा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सोजत की श्री गोपाल गौशाला में संतों व अधिकारियों ने दी गौसेवा का संदेश

रिपोर्टर इस्माइल खान छिपा (धाकड़ी) की रिपोर्ट

सोजत। श्री गोपाल गौशाला सुरायता में रविवार को गो कृपा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री एवं श्रीमती मंत्री जी शामिल हुए।

इस अवसर पर संत श्री नारायण दास जी महाराज, गो सेवक बाल संत श्री हिम्मता राम जी महाराज, सेवानिवृत्त डायरेक्टर पशु विभाग जोधपुर जोन डॉ. श्री चक्रधारी गौतम, श्री हरनारायण जी सोनी (माहेश्वरी) सदस्य, मानव जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार, श्री सानुज कुलश्रेष्ठ विशेष अधिकारी राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर, श्री यदुराज सिंह एडिशनल डायरेक्टर आयकर विभाग भारत सरकार, श्री पंकज मूंदड़ा पाली गौशाला सदस्य एवं गौशाला प्रबंधक ओमप्रकाश जी लड्ढ़ा सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

महोत्सव में संतों ने गौसेवा के महत्व पर प्रवचन दिए और उपस्थित जनों को गौसंवर्धन व संरक्षण का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने गौमाता की पूजा-अर्चना कर हरा चारा खिलाया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेरठ: 8 करोड़ का ‘विधायक’! हरियाणा से आया करोड़ों का भैंसा बना मेरठ मेले का आकर्षण।

जोधपुर में फोटोग्राफर्स के लिए भव्य सिनेमैटिक वीडियो व फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित।