in

पाली में दर्दनाक वारदात : सोते समय पति–पत्नी पर अज्ञात युवक ने फेंका ज्वलनशील पदार्थ, दोनों गंभीर रूप से झुलसे।

पाली। शहर के जोधपुर रोड स्थित चिमनपुरा क्षेत्र में मंगलवार अल सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां घर में सो रहे दंपति पर एक अज्ञात युवक ने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। इस वारदात में दोनों पति–पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय अशोक साहू पुत्र पांचूराम और उनकी 47 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान कोई अज्ञात युवक घर में घुसा और उन पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर भाग गया।

उनकी चीख–पुकार सुनकर पास वाले कमरे में सो रहे बेटे, बहू और बेटी ने दौड़कर उन्हें बचाया और तत्काल पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। वर्तमान में दोनों का इलाज अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि दीपावली की सफाई के दौरान घर के पीछे का दरवाजा गलती से खुला रह गया था, संभवतः उसी रास्ते से युवक अंदर घुसा।

हादसे में मुन्नी देवी का कंधा और सीना गंभीर रूप से जल गया, जबकि अशोक साहू का चेहरा, सीना और कंधा झुलस गए हैं, जिससे उनकी आंखें तक नहीं खुल पा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हज 2026 के लिए दूसरी किस्त 31 अक्टूबर तक जमा कराएं, महिलाओं के लिए मेहरम कोटे में 500 सीटें आरक्षित

सोजत: सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन का सामूहिक विवाह बनेगा यादगार – 51 जोड़ों का रिसेप्शन होगा लक्ष्मी निवास पैलेस में,बिकानेर के शाही महल में होगा नवदम्पतियों का स्वागत।