in

पाली के खिलाड़ियों का दमखम: राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 11 पदक।

पाली। उदयपुर में आयोजित 35वीं राज्य स्तरीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 11 पदक अपने नाम किए। इनमें 8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस उपलब्धि की जानकारी संघ के सचिव मांगू सिंह दुदावत ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 12 अक्टूबर 2025 को आयोजित हुई, जिसमें पाली के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —

सब जूनियर बेंच प्रेस वर्ग:

52 किलो भार वर्ग – गिरिश रल (स्वर्ण), भरत (रजत)

जूनियर 52 किलो भार वर्ग – सुजल (स्वर्ण)

सीनियर 68 किलो भार वर्ग – राहुल बारेसा (स्वर्ण)

स्ट्रेंथ लिफ्टिंग वर्ग:

सब जूनियर – गिरिश रल (स्वर्ण), भरत (कांस्य)

68 किलो भार वर्ग – सुमीत (स्वर्ण), हिमांशु (रजत)

74 किलो भार वर्ग – शान मोहम्मद (स्वर्ण)

जूनियर 60 किलो भार वर्ग – भरत वैष्णव (स्वर्ण)

सीनियर 95 किलो भार वर्ग – कपिल बारेसा (स्वर्ण)

दुदावत ने बताया कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पाली के युवा अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहराया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सड़क हादसा: मां-बेटी और युवक घायल, बांगड़ हॉस्पिटल में चल रहा उपचार।

राजस्थान युवा महोत्सव 2025 : युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और अवसर का संगम।