पाली। बुधवार सुबह पाली में हुए सड़क हादसे में मां-बेटी सहित दूसरी बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद तीनों को इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, रोहट क्षेत्र के राणा गांव निवासी 21 वर्षीय नवीन पुत्र नारायण पटेल अपनी 50 वर्षीय मां सायरी देवी के साथ बाइक पर सवार होकर पाली से राणा गांव जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन से टकराने के कारण यह हादसा हो गया। टक्कर के बाद नवीन, उसकी मां सायरी देवी और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


