in

रोलर स्केटिंग: 9वीं राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए पाली के 23 जांबाज़ खिलाड़ी उदयपुर रवाना

पाली। 9वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (RSFI) में पाली जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज 23 खिलाड़ियों का दल उदयपुर के लिए रवाना हुआ। यह चैंपियनशिप खेलगाँव, उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

पाली जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कॉर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ ने बताया कि पाली स्केटिंग टीम RSFI द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम आज कोच मोहम्मद हाशमी जियाई और दल प्रभारी अब्दुल रऊफ़ के नेतृत्व में उदयपुर के लिए रवाना हुई।

टीम के सभी 23 खिलाड़ी राज्य स्तर पर पाली जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने को तैयार हैं।

खिलाड़ियों को रवाना करने के अवसर पर कोच इमरान खान, विकास तंवर, श्रीमती राजकुमारी, और खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और जीत के लिए बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाया। रोलर स्केटिंग टीम से जिले को बड़ी उम्मीदें हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता उदयपुर में पाली टीम दिखाएगी दमखम

मुम्बई।“आत्मविश्वास या अति-आत्मविश्वास? बदलती पीढ़ी की नई चुनौती”, ज्ञान ज्यादा या बदतमीजी..?