पाली। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) संगठन के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पाली जिला मुख्यालय पर संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि मनजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “पत्रकार समाज में सकारात्मक धाराओं की धुरी हैं, जो हमें रचनात्मक और जनहित कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।” उन्होंने IFWJ संगठन को 75 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं और पत्रकारों की सामाजिक भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर IFWJ पाली जिला अध्यक्ष संदीप राठौड़ ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेगा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा। जिला महासचिव सुभाष रोहिवाल ने कहा कि “संगठन के 75 वर्ष पूरे होना इस बात का प्रतीक है कि यह अब एक वटवृक्ष बन चुका है, जिसकी छांव में देशभर के 30 हजार से अधिक पत्रकार सुरक्षित महसूस करते हैं।”
कार्यक्रम में पत्रकार युगल किशोर, श्याम चौधरी, शेखर राठौड़, सिकंदर खान, श्रवण कुमार, मनोज शर्मा, सुनील त्रिवेदी, महेंद्रसिंह लखावत, अनवर खान, कुलदीप पंवार, गोपाल भाटी, आमिर रज़ा, जितेश कुमार सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की निरंतर प्रगति और पत्रकार एकता के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन
