*कांग्रेस के पूर्व मंत्री व किसानों के कद्दावर नेता दिलीप चौधरी RLP में हुए शामिल*

पाली जिला के जैतारण ब्लॉक के कांग्रेस के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री किसान नेता श्री दिलीप चौधरी ने RLP के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हनुमान बेनीवाल के आव्हान पर राष्ट्रीय लोकत्रांत्रिक पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री चौधरी के RLP की सदस्यता ग्रहण करने की खबर से पुरे जिले में उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। श्री चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय लोकत्रांत्रिक पार्टी हर ग़रीब मज़लूम पीड़ित ओर किसान वर्ग की आवाज़ बनकर प्रदेश में युवाओं व अल्पसंख्यको सहित वंचित वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।
ओर आने वाले समय में पार्टी प्रदेश में बड़ी ताकत बन कर उबरेगी ओर हर वर्ग के लोगों को इंसाफ दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएगी। चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हनुमान बेनीवाल का आभार व्यक्त किया, ओर जिले में राष्ट्रीय लोकत्रांत्रिक पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आव्हान किया। श्री चौधरी ने कहा RLP की सदस्यता ग्रहण के साथ निःसंदेह पार्टी मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। पार्टी दलित पिछड़ा मुस्लिम व किसान वर्ग सहित सभी को साथ लेकर चलने का बात कही।

