in

पाली/जयपुर। राजस्थानी सिनेमा में नई उड़ान: “बाईसा रो पग फेरो” का पोस्टर विमोचन जयपुर में अभीनेता रज़ा मुराद ने किया ।

पाली/जयपुर। रहमानिया प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित राजस्थानी फीचर फिल्म “बाईसा रो पग फेरो” का पोस्टर विमोचन मंगलवार को जयपुर में भव्य समारोह के बीच किया गया। इस अवसर पर बॉलीवुड के महान अभिनेता और आवाज की दुनिया के विचार बादशाह राजा मुराद साहब ने पोस्टर का अनावरण किया।

फिल्म को दौलत जैन (पाली वाला) द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्माता कलीम अख्तर और निदेशक एस.पी. निम्बावत हैं, जबकि प्रोड्यूसर मनोहर दास और मोइनुद्दीन भाटी हैं। यह फिल्म राजस्थान की कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है।

फिल्म में जाने-माने टीवी कलाकार विकल्प मेहता और पाली की शान, प्रसिद्ध अभिनेत्री खुशबू चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इनके साथ गजेंद्र बोरवाल, युधिष्ठिर सिंह भाटी, शिरीष कुमार, कलीम अख्तर, चांद खान, प्रवीण गोयल, मंगल सिंह राजपुरोहित और भारत लूनिया जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

राजा मुराद ने फिल्म का टीज़र देखकर उसकी जमकर प्रशंसा की और कहा कि “राजस्थानी सिनेमा अब नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ‘बाईसा रो पग फेरो’ संस्कृति, समर्पण और सिनेमा का अद्भुत संगम है।”

फिल्म शीघ्र ही पूरे राजस्थान में एक साथ रिलीज की जाएगी।
रहमानिया प्रोडक्शन की इस प्रस्तुति से दर्शकों को राजस्थानी परंपरा, संगीत और लोकभावना का अनोखा अनुभव मिलने की उम्मीद है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कांग्रेस के पूर्व मंत्री दिलीप चौधरी ने थामा राष्ट्रीय लोकत्रांत्रिक पार्टी का परचम ज़िले में फैली खुशी की लहर

पाली में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत के बाद एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही है।