in

सोजत: सर्विस रोड पर स्कूटी–मोटरसाइकिल की भिड़ंत, चार युवक घायल; दो को जोधपुर रेफर।

सोजत। शहर में बुधवार देर रात सड़क हादसों की श्रृंखला में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सोजत कॉलेज रोड पर हुआ, जहां आमने-सामने हुई टक्कर में घायल युवकों को ट्रॉमा सेंटर एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर दो युवकों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

हादसा बुधवार देर रात राजकीय महाविद्यालय के पास सर्विस रोड पर हुआ।

ड्यूटी ऑफिसर एएसआई मनीष शर्मा ने बताया कि सर्विस रोड पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में घायल हुए जतिन पुत्र रमेश माली, निवासी मालियों का बड़ाबास, और रेहान पुत्र मोहम्मद आरिफ, निवासी दिल्ली दरवाजा रोड, बजरंग कॉलोनी (सोजत) को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सोजत। शहर में बुधवार देर रात सड़क हादसों की श्रृंखला में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा सोजत कॉलेज रोड पर हुआ, जहां आमने-सामने मोटरसाइकिल स्कूटी मे हुई टक्कर में घायल चार युवकों को ट्रॉमा सेंटर एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर दो युवकों को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

हादसा बुधवार देर रात राजकीय महाविद्यालय के पास सर्विस रोड पर हुआ।

ड्यूटी ऑफिसर एएसआई मनीष शर्मा ने बताया कि सर्विस रोड पर स्कूटी और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में घायल हुए जतिन पुत्र रमेश माली, निवासी मालियों का बड़ाबास, और रेहान पुत्र मोहम्मद आरिफ, निवासी दिल्ली दरवाजा रोड, बजरंग कॉलोनी (सोजत) को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। दोनों की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।वही सोजत ट्रोमा भवन के बाहर भी लोगो कि भारी भीड़ जमा हो गयी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान सरकार द्वारा गार्गी पुरस्कार योजना होगी मील का पत्थर साबित बेटीयों को मिलेगा संबल

नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ, भव्य समारोह में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज पहुंचे।