in

मारवाड़ जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर घायल; पाली रेफर।

मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया।

हरिद्वार-साबरमती एक्सप्रेस से उतरने की कोशिश में एक यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं निवासी रोहन पुत्र सत्येंद्र गुजरात से अपने घर लौट रहा था। गलती से गलत ट्रेन में चढ़ जाने पर हड़बड़ाहट में उतरने का प्रयास करते समय वह चलती ट्रेन से गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही जीआरपी थाना अधिकारी हेमराज गुर्जर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जीआरपी वाहन से राजकीय अस्पताल, मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया गया। वहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे पाली रेफर कर दिया।

जीआरपी के अनुसार यात्री की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत। शहंशाह-ए-सोजत हजरत नुरशाह बाबा रह.अ. का 53वां उर्स आज धुमधाम से मनाया जाएगा,रात को होगा कव्वाली प्रोग्राम।

पाली जिले के रानी में एटीएम लूट का प्रयास नाकाम, बदमाश गैस कटर-सिलेंडर छोड़कर फरार।