in

पाली जिले के रानी में एटीएम लूट का प्रयास नाकाम, बदमाश गैस कटर-सिलेंडर छोड़कर फरार।

पाली। रानी कस्बे में गुरुवार देर रात बदमाशों ने येस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया, लेकिन वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे।

मौके पर अलार्म बजने की आशंका से घबराए बदमाश कटर और गैस सिलेंडर वहीं छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बैंक अधिकारी, रानी पुलिस और एएसपी बाली चैन सिंह महेचा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एटीएम के केबिन का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों के अनुसार दो अलग-अलग टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं—एक टीम सीसीटीवी से सुराग तलाश रही है, जबकि दूसरी टीम मुखबिर तंत्र के माध्यम से बदमाशों की पहचान जुटा रही है।

पुलिस का मानना है कि बदमाश घटना को अंजाम देने की पूरी तैयारी में थे, लेकिन किसी वजह से बीच में ही बिना लूट के भाग निकले। सुरक्षा बढ़ाने के लिए बैंक को भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर घायल; पाली रेफर।

जोधपुर। मेडिपल्स हॉस्पिटल की बड़ी उपलब्धि: 4 माह में दूसरा सफल किडनी ट्रांसप्लांट आपरेशन।