पाली, राजस्थान: राष्ट्र के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ (यमुना प्रवाह यात्रा) का आज पाली स्थित रामटीला पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस यात्रा में गुजरात सहित देशभर के लगभग 300 युवा 10 बसों और 10 अन्य वाहनों के साथ शामिल हुए हैं।
🤝 एकता और समर्पण का संदेश
जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि यह ‘यूनिटी मार्च’ सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
यात्रा प्रमुख विनीत त्यागी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित के प्रति अदम्य समर्पण के कारण ही सभी रियासतों का भारत संघ में विलय सुनिश्चित कर देश को एकता के सूत्र में पिरोया।

🗣️ नेताओं ने किया संबोधित
प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि देश की आज़ादी के बाद सरदार पटेल को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे, और कांग्रेस ने केवल परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में लौह पुरुष की भूमिका को उत्साहपूर्वक याद किया जा रहा है।
इस भव्य स्वागत समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जौधा, सोजत विधायक शोभा चौहान, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

