पाली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांश राठौड़ के विवाह समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पाली पहुँचे।
भंसाली राजकीय बालिका महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री ने नव दंपति श्रेयांश राठौड़ एवं उर्मिला को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री अविनाश गहलोत और मंत्री जोराराम कुमावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री शर्मा ने राठौड़ परिवार को शुभाशीष देते हुए कहा कि यह जीवन का महत्वपूर्ण अवसर है और नव दंपति पर ईश्वर की कृपा सदैव बनी रहे।
विवाह आयोजन में प्रदेशभर से भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर नवविवाहित दंपति को बधाइयाँ

