in

पाली।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश राठौड़ का विवाह समारोह, VIP मेहमानों की रही धूमधाम भरी मौजूदगी।

पाली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश राठौड़ का विवाह रविवार को उर्मिला के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। श्रेयांश सिविल इंजीनियर हैं, जबकि वधू उर्मिला चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उर्मिला का परिवार मूल रूप से सोजत सिटी का है और वर्तमान में मैसूर में निवास करता है।

VIP मेहमानों की मौजूदगी से बढ़ी शोभा

विवाह समारोह में डिप्टी सीएम दीया कुमारी, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, जय संसाधन मंत्री सुरेश रावत, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित कई भाजपा नेता पहुंचे।

VIP मूवमेंट को देखते हुए गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए।

गाजे-बाजे के साथ निकासी, राठौड़ दंपती का डांस चर्चा में..

सुबह दूल्हे श्रेयांश की धूमधाम से निकासी निकाली गई। गाजे-बाजे की धुन पर युवा जमकर नाचे।

रिश्तेदारों के आग्रह पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ अपनी पत्नी के साथ डांस करते नजर आए। दोनों को देख पूरा ग्राउंड तालियों और शोर से गूंज उठा।

“तेरे जैसा यार कहाँ” गीत पर उन्होंने अपने मित्र ओमप्रकाश गर्ग के साथ भी झूमकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।

गुलाबी साफा पहनाकर किया स्वागत

समारोह में पहुंचे सभी विशेष अतिथियों का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुलाबी रंग का साफा पहनाकर स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी काला चश्मा पहनकर विवाह के रंग में रंगे दिखाई दिए।

भव्य सजावट और विशाल व्यवस्था..

शाम को होने वाले रिसेप्शन के लिए गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड को विशाल पंडाल में परिवर्तित किया गया।

जिसमें एक साथ 3 से 4 हजार लोग खाना खा सकें, ऐसी व्यवस्था की गई है।

हेरिटेज लुक में थर्माकोल से आकर्षक एंट्री गेट तैयार किया गया।

बिस्किट कलर थीम पर पूरे ग्राउंड को सजाया गया।

दूल्हा-दुल्हन के बैठने के लिए 80 फीट लंबा और 32 फीट चौड़ा भव्य स्टेज बनाया गया है।

 

समारोह में पूरे राठौड़ परिवार का उत्साह देखते ही बन रहा था। बेटे की शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर: बादल–बूंदाबांदी से मौसम बदला, कई जिलों में कोहरे का अलर्ट।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली दौरा: नव दंपति श्रेंयाश राठौड़ और उर्मिला को दिया आशीर्वाद।