सांडिया। श्री लक्ष्मी नारायण सिलोडा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय साण्डिया में आज दिनांक 1 दिसंबर 2025 को स्वेटर वितरण एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय में उपस्थित सम्मानित भामाशाहों द्वारा समस्त छात्राओं को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर वितरित किए गए।
समारोह में विद्यालय को ₹21,000 की राशि से साउंड सेट प्रदान करने वाले श्री भूता राम जी देवासी का विशेष रूप से मान-सम्मान किया गया। उनके योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय परिवार एवं अतिथियों ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत साण्डिया के प्रशासक महोदय, भामाशाह श्री माणकचंद जी सिलोडा, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री मोहम्मद रफीक, पूर्व प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल जी सीरवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी आगलेचा, श्री बाबूलाल जी बर्फा, श्री यशपाल सिंह सहित अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री मोहम्मद रफीक ने छात्राओं को निरंतर परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सूरज प्रकाश ने सभी भामाशाहों, अतिथियों एवं अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह छात्राओं में प्रेरणा, सहयोग और सेवा भावना का संदेश देता हुआ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


