सोजत। प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रथम बार सोजत आगमन पर भूपेंद्र सैनी का टीम भूपेंद्र सैनी सोजत एवं समस्त माली समाज सोजत की ओर से गरिमामय व भव्य स्वागत किया गया। समाजजनों ने मिठाई वितरित कर ढोल-नगाड़ों की धुन पर उनका उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, सुरेंद्र परिहार, ताराचंद टाक, अशोक गहलोत सैनी, गौतम तंवर, विकास गहलोत, राकेश देवड़ा, अर्जुन सांखला, अजय परिहार, राजेश तंवर, रामचंद्र गहलोत, चौधरी लुंबाराम सांखला, चौधरी गोवर्धनलाल गहलोत, मदन गहलोत, दुलाराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समाजजनों ने बताया कि भूपेंद्र सैनी की प्रदेश महामंत्री के रूप में नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


