पाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत नवनियुक्त पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री शिशुपालसिंह जी राजपुरोहित के स्वागत समारोह की पूर्व तैयारी के लिए आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पाली शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम भाई के नेतृत्व में संपन्न हुई।
कांग्रेस जनों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्वागत समारोह 9 दिसंबर, मंगलवार को प्रातः 11 बजे कांग्रेस भवन पाली में आयोजित किया जाएगा।
शहर अध्यक्ष हकीम भाई ने बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह स्वागत समारोह जिले में संगठन की मजबूती और नई ऊर्जा का संचार करेगा।
प्रवक्ता असगर कुरैशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में पाली शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण, निवर्तमान पार्षद गण, अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष गण, मंडल अध्यक्ष गण, और पदाधिकारीगण को उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति
आज की महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से जबरसिंह राजपुरोहित, आनन्द सोलंकी, प्रदीप हिंगड़, हाजी मेहबूब टी, गोविन्द बंजारा, प्रकाश सांखला, विजय जोशी, रतन चंदेल, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, बाबु भाई गोरी, दिनेश दवे, अशोक कुलदीप, भेराराम गुर्जर, दिलीपजी ओड, रतन उद्देश्, सज्जन बी राज, असगर कुरैशी, गुलाब सोढा, लाल मोहम्मद सिंधी, फकीर मोहम्मदा सिंधी, भेराराम गुर्जर, रमेश जी चौधरी, चंद्रपाल राजपुरोहित, धनराज जी, शहजाद शेख, फारुख रंगीला, शकुर राणा, सचिन हिंगड़, कन्हैयालाल परीहार, राजु घावरी, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।


