in

मानवता का अनोखा संदेश: सोजत के डॉक्टर दंपति ने स्कूली बच्चों को पहुंचाई सर्दी से राहत,वितरित किए स्वेटर।

सोजत के निकटवर्ती गाँव गोदेलाव में बढ़ती ठंड को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोदेलाव में बुधवार को आयोजित स्वेटर वितरण कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक दिखाई दी। विद्यालय के शिक्षक सोनू सोलंकी के प्रयासों से भामाशाह से अनुरोध किया गया, जिसके बाद भामाशाह डॉक्टर दंपति डॉ. देवेंद्र चौधरी व डॉ. आशा चौधरी ने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी 108 बच्चों को गर्म ऊनी स्वेटर भेंट किए।

डॉक्टर दंपति इससे पहले भी विद्यालय के बच्चों के प्रति विशेष स्नेह दर्शाते हुए सत्र आरंभ के अवसर पर सभी छात्रों को स्टेशनरी, तथा पिछले सत्र में स्वेटर व जूते-मोजे वितरित कर चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर दंपति ने अपने कर-कमलों से बच्चों को स्वेटर भेंट किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. आशा चौधरी ने बच्चों को ठंड से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और ठंड में होने वाले रोगों से बचने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वेटर वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ठंड किसी भी बच्चे की शिक्षा में बाधा न बने।

वहीं डॉ. देवेंद्र चौधरी ने छात्रों को मेहनत, अनुशासन, माता-पिता की सहायता और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त मार्ग है, और यह छोटा सा उपहार बच्चों के लिए ठंड में सहारा बनेगा।”

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों का आभार जताया और कहा कि बच्चों को मिले मार्गदर्शन को उनके व्यवहार व शिक्षा में उतारने का प्रयास जारी रहेगा।

इस पहल से बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गोदेलाव क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ शोभा कंवर, लीला चौधरी, शबनम मौलानी, सोनू सोलंकी, धुलाराम चौहान सहित ग्रामीणों में भंवरी देवी, पुष्पा, सुखिया देवी, कैलाश कंवर, दिनेश सेन, विक्रम खारोल, सूरज चौहान, पप्पू बंजारा, गोकुल बंजारा, जोगाराम बंजारा, प्रवीण बंजारा, महिपाल सेन, मोहित व जयवर्द्धन सिंह उपस्थित रहे।

गाँव के लोगों ने डॉक्टर दंपति के इस मानवीय और प्रेरणादायी कार्य की सराहना की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित के स्वागत की तैयारी, 9 दिसंबर को कांग्रेस भवन में होगा भव्य समारोह

Error