in

पाली में कहासुनी के बाद हमला: पड़ोसी महिला ने सिर पर पत्थर से किया वार, घायल अस्पताल में भर्ती।

पाली शहर के इन्द्रा कॉलोनी विस्तार में गुरुवार शाम आपसी कहासुनी के बाद दो महिलाओं के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान पड़ोसी ललिता ने 36 वर्षीय रानी के सिर पर पत्थर और लाठी से वार कर दिया, जिससे रानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

घायल रानी का कहना है कि इससे पहले भी पड़ोसी महिला से उसका झगड़ा हो चुका है। उस घटना को लेकर उसने ट्रांसपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण विवाद दोबारा बढ़ गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में बाइक चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, तीन संदिग्धों की तलाश तेज।

वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण पर बड़ी राहत: 3 महीने तक कोई जुर्माना नहीं