पाली शहर में सिंधी कॉलोनी वेंकटेश मंदिर रोड पर बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। देर रात मकान के बाहर खड़ी बाइक को तीन बदमाश चोरी कर ले गए। पूरी घटना मकान पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें तीन संदिग्ध युवक बाइक के पास आते और उसे ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
वेंकटेश मंदिर रोड निवासी विष्णु शर्मा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 2 दिसंबर की रात उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर ले गए। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी फुटेज जांची जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है

