in

आगामी 16दिसम्बर को RCI ग्रुप के बैनर तले आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित वार्ड नंबर 25 हैदर कालोनी साल वाले बाबा की

दरगाह शरीफ प्रांगण में राजस्थान क्लब ऑफ इंडिया/RCI के बैनर तले युवा नेता व समाजसेवी अरबाज खान अज्जू व टीम के द्वारा आगामी 16 दिसम्बर को एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।साथ ही आंखों की जांच का शिविर भी होगा। जिसमें जोधपुर के विशेषज्ञ आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स द्वारा जांच कर इलाज किया जाएगा। समाजसेवी अरबाज खान अज्जू ने बताया की आगामी 16दिसम्बर को होंने जा रहा रक्तदान शिविर पीड़ित मानवता को समर्पित होगा। शिविर में युवाओं से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की गई है। क्योंकि रक्तदान महादान है ओर पीड़ित लोगों को राहत दिलाना ही सच्ची सेवा है। अरबाज खान ने बताया कि रक्तदान शिविर में RCI चैयरमेन मोहम्मद इकबाल रंगरेज उर्फ डॉन की खास तौर

पर देखरेख में भागीदारी रहेगी ओर शिविर में शहर के क ई वरिष्ठ समाजसेवी व राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।RCI ग्रुप पिछले लम्बे अरसे से समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत रहकर पीड़ित मानवता के समर्पित है।ओर पूर्व में भी सैकड़ों रक्तदान शिविर आयोजित कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने का काम कर चुका है। शिविर की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। शिविर की तैयारियां को लेकर समाजसेवी अख्तर रज़ा सैय्यद जाॅन आरिफ नवीन सद्दाम गौरी जावेद भास्कर आरिफ खान इस्लामुद्दीन वैलिम जावेद जिलानी इदरिश पठान अहमद रजा ओर इकरामुद्दीन वैलिम व समद जाॅय सहित टीम के मेंबर्स लगे हुए हैं।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*********

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में गूंजी गुरु महिमा की वाणी: माधवदास साहेब

पाली में बाइक चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, तीन संदिग्धों की तलाश तेज।