in

मारवाड़ जक्शन। ‘बिली बॉर्डन सेकंड’ रफी का अम्पायरिंग मे कमाल: पाँच सौ मैचों के अनुभव ने मुंगेर को अपने अनोखे अंदाज से किया मंत्रमुग्ध।

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन ग्राम के निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर मोहम्मद रफी ने बिहार के मुंगेर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी शानदार अंपायरिंग से दर्शकों का मन मोह लिया।

शांत स्वभाव और बेहतरीन निर्णय क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले रफी देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी अलग शैली के कारण लोकप्रिय हैं। उन्हें क्रिकेट जगत में “बिली बॉर्डन सेकंड” के नाम से भी जाना जाता है।

रफी अब तक करीब पाँच सौ से अधिक मैचों में अंपायरिंग कर चुके हैं। उनका कहना है कि अंपायरिंग एक बेहद चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है, लेकिन वे इसे आनंद और उत्साह के साथ निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी निर्णायक फैसले पर खिलाड़ियों की नाराज़गी झेलनी पड़ती है, जिससे मन आहत होता है, लेकिन उनका ध्येय हमेशा सही, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्णय देना ही रहता है, ताकि खेल अपनी खेल भावना के साथ आगे बढ़े।

मोहम्मद रफी आगामी पाँच–छह दिनों तक मुंगेर में रहकर प्रतियोगिता में अपनी सेवाएँ देंगे। साथ ही वे मुंगेर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद भी ले रहे हैं। कई प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने के बाद उन्होंने कहा कि समय मिलने पर वे पूरे मुंगेर को घूमने की इच्छा रखते हैं।

उनके इस दौरे पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों और खिलाड़ियों ने रफी का हार्दिक स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में जब भी बड़े टूर्नामेंट होंगे, अंपायरिंग के लिए सबसे पहला नाम मोहम्मद रफी का ही याद आएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रांची में धोनी के नए बंगले का निर्माण शुरू: साक्षी सिंह धोनी के नाम स्वीकृत, हिलटॉप लोकेशन से दिखेगा पूरा क्षेत्र।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने किया पदभार ग्रहण मनाया सोनिया गांधी का जन्मदिन