पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया हाई-एंड बंगला रांची में मंजूरी पा चुका है। यह बंगला साक्षी सिंह धोनी के नाम से स्वीकृत कराया गया है और लगभग 1 एकड़ 92 डिसमिल भूमि पर बनाया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित नक्शा चार मंजिला भवन का था, लेकिन जमीन कृषि श्रेणी में आने के कारण ऊंचाई की अनुमति सिर्फ 7 मीटर तक सीमित कर दी गई है। इस वजह से निर्माण को G+1 (ग्राउंड + 1 फ्लोर) के रूप में अनुमति मिली है।
नए बंगले का बिल्ट-अप एरिया लगभग 2210 वर्गफीट होगा।
ग्राउंड फ्लोर: बड़ा लिविंग हॉल, मल्टी-कार पार्किंग और सर्विस एरिया
ऊपरी फ्लोर: करीब चार प्रीमियम बेडरूम और आधुनिक सुविधाएं
धोनी का यह नया हिलटॉप बंगला उनके हार्मू और सिमरिया स्थित मौजूदा घरों की तुलना में ज्यादा शांत और निजी माना जा रहा है। इसकी ऊंची लोकेशन से पूरा शैंपू क्षेत्र और मुख्य सड़क नीचे दिखाई देते हैं। निर्माण पूरा होने के बाद यह घर दूर से ही नजर आएगा, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ने की संभावना है।


