in

सुमेरपुर में टायर गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान।

पाली जिले के सुमेरपुर में बुधवार दोपहर अंबिका टायर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही देखते कई फीट ऊंची उठने लगीं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जालोर चौराहे स्थित गोदाम से उठते घने धुएं को देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घबराकर बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले चुकी थी।

सूचना पर सुमेरपुर और शिवगंज से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल इंचार्ज संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रबर सामग्री अधिक होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

सुमेरपुर थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया ताकि राहत और बचाव कार्य में बाधा न आए।

गोदाम में रखे टायर और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना रहा तथा बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुटे रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राजस्थान के जिलों में नई नियुक्तियाँ**

फालना में दो गुटों में भिड़ंत: स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ हमला, सरिया–कुल्हाड़ी से तोड़फोड़; पुलिस जांच में जुटी।