in

करो या मरो की जंग: सुपर 8 में आज भारत बनाम जिंबॉब्वे, हारने वाली टीम होगी बाहर।

गुलाम हुसैन की रिपोर्ट

सुपर 8 चरण का रोमांच अपने चरम पर है और आज का मुकाबला बेहद निर्णायक माना जा रहा है। करो या मरो की स्थिति में आज भारत का सामना जिंबॉब्वे से होगा। दोनों ही टीमें अपना-अपना पहला मैच हार चुकी हैं, ऐसे में आज जो भी टीम हारेगी, उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

भारतीय टीम मजबूत बैटिंग लाइन-अप के साथ मैदान में उतर रही है। साथ ही जसप्रीत बुमराह और वरुण की घातक गेंदबाजी भारत को बढ़त दिला सकती है। कागजों पर भारत का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और उलटफेर से इनकार नहीं किया जा सकता।

जिंबॉब्वे को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि उसने ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपनी क्षमता साबित की है। फिर भी भारतीय टीम के संतुलित प्रदर्शन को देखते हुए जिंबॉब्वे के लिए चुनौती आसान नहीं होगी।

उधर, एक अन्य मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, जिससे सुपर 8 की प्रतिस्पर्धा और भी रोमांचक हो गई है।

अब सबकी नजरें आज के हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि कौन रहेगा दौड़ में और किसका सफर यहीं खत्म होगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन में बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा:आर.सी. मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में दिलाई गई शपथ।

पाली में तस्करों की चाल नाकाम: सब्जियों के बीच छुपाई 6 लाख की शराब, पिकअप छोड़कर हुए फरार।