मारवाड़ जंक्शन। आर.सी. मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मारवाड़ जंक्शन में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, जीएसवीएस तथा प्रशासन के महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहयोग से संपन्न हुआ।

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस के जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा तहसील स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही है। रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट, जनसंवाद और शपथ कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कराना कानूनन अपराध है।
महाविद्यालय के प्राचार्य विकास गुर्जर ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए अभिशाप है और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। वहीं खेरुनिशा ने विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई और सभी से इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अमिता, धन्नाराम, हरिराम, खेरुनिशा सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक शफी मोहम्मद, अशोक कुमार सैन, विजय शर्मा, घनश्याम गर्ग और ऊषा देवी कोली उपस्थित रहे।

